BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पठान के लिए फीस नहीं लेंगे शाहरुख खान, रखी अलग डिमांड

पठान के लिए फीस नहीं लेंगे शाहरुख खान, रखी अलग डिमांड
Share

एक्टर शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्टर की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है. बड़े बजट पर बनने जा रही इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं|

अब शाहरुख खान की फीस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने मेकर्स संग एक डील कर ली है. उस डील के मुताबिक एक्टर फिल्म को होने वाले प्रॉफिट में से हिस्सेदारी लेने वाले हैं. खबरों के मुताबिक शाहरुख का प्रॉफिट में 45 फीसदी हिस्सा होने वाला है|

अगर ये सच हो जाता है तो पठान में शाहरुख की फीस बहुत ज्यादा होना तय है. आसान शब्दों में अगर फिल्म 100 करोड़ कमाती है तो शाहरुख उसमें से 45 करोड़ रुपये ले लेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि वाईआरएफ और शाहरुख खान के बीच हमेशा से ही ऐसी डील रही है जहां पर एक्टर सीधे प्रॉफिट में हिस्सेदारी मांगते हैं. ऐसे में पठान के जरिए भी उसी परंपरा को निभाया जा रहा है|

शाहरुख के वाईआरएफ संग काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं, उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया है. इसी वजह से पठान में शाहरुख का सीधे प्रॉफिट में हिस्सा लेना हैरान नहीं करता है. वैसे पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं. एक तरफ जॉन तो 20 करोड़ रुपये लेने वाले हैं, वहीं दीपिका को भी 15 करोड़ देने की तैयारी है|

हैरानी की बात ये है कि यशराज फिल्म्स की तरफ से अभी तक पठान को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन शाहरुख की फिल्म को लेकर हर खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. बताया जा रहा है कि पठान में सलमान खान का भी कैमियो होने वाला है. फिल्म में उनके लिए अहम रोल रखा गया है. खुद सलमान भी पठान की शूटिंग के लिए अलग से 12 दिन निकालने वाले हैं|

Share

Leave a Reply