बड़ी खबर: खाने की वस्तु समझकर विस्फोटक चबा गया बच्चा, मुंह में हुआ विस्फोट और फिर मौत
चेन्नई। केरल में हथिनी के विस्फोटक खाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब तमिलनाडु में एक बच्चे के साथ ऐसी ही अनहोनी घटना की खबर सामने आई है| मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के पास अलगराई गांव में एक 6 साल के बच्चे की कथित तौर पर विस्फोटक खाने से मौत हो गई|
मिली जानकारी के अनुसार कावेरी नदी के किनारे मछली पकडऩे के लिए इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक को तीन लोगों ने खरीदा| उन्होंने जिलेटिन की दो विस्फोटक छड़ें इस्तेमाल कीं थीं| जो छड़ इस्तेमाल में नहीं हुई उसे बूपथी के घर लाकर रख दिया|
उसी दिन घर में खेल रहे बूपथी के बेटे को लगा कि जिलेटिन की छड़ कोई खाने की चीज है और उसने खा लिया| विस्फोटक के मुंह में जाते ही बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया| जब तक बच्चे को कोई मेडिकल मदद मिल पाती उससे पहले ही उसकी मौत हो गई|
इसके बाद बिना प्रशासन को सूचना दिये बूपथी के परिजनों और दोस्तों ने मिलकर 6 साल के बेटे का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया| बूपथी और उसके दोस्तों को लगा कि विस्फोटक के चलते हुई मौत का अंजाम उन्हें भुगतना होगा| उन्होंने उसी रात बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया|
जब पुलिस को किसी ने इस पूरे घटना की जानकारी दी तब वह मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर दिया| पुलिस अब इलाके में देसी विस्फोटकों के इस्तेमाल के मामले की जांच करेगी|







.jpeg)












