BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं सिद्धू, कपिल ने शेयर की ये तस्वीरें

 कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं सिद्धू, कपिल ने शेयर की ये तस्वीरें
Share

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत ही चर्चो में छाए हुए हैं। फिलहाल अभी अपने घर पंजाब में कपिल छुट्टियों को पूरा आनंद लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन, हाल ही उन्होंने एक ऐसे तस्वीर शेयर की जिससे पुरे सोशल मीडिया पर सिर्फ कपिल ही छाए हुए हैं।
 

दरअसल, कपिल पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने उनके घर पहुंचे थे। बता दें कि कपिल के चर्चित शो में सिद्धू ने काफी लंबे समय तक एक साथ नजर आये थे।
 
 
कपिल ने सोशल मीडिया पर सिद्धू संग तस्वीरें शेयर कि है जिसमें वो पराठों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही कपिल ने कैप्शन में लिखा कि `बैठक, नवजोत सिंह सिद्धू, एक लंबे समय के बाद साथ ही ये भी लिखा कि आप सभी के प्रेम व भोजन के लिए धन्यवाद``।
 

नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कपिल के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं और लिखा कि, `कपिल प्रतिभाशाली दोस्त दीपक, ऋषि और गुरजोत के साथ ...`
 

जब से कपिल और नवजोत की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, तब से द कपिल शर्मा शो के प्रशंसक शो में पूर्व क्रिकेटर की वापसी की अटकलें लगा रहे हैं। साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले पर अपनी टिप्पणी के बाद सिद्धू को शो छोड़ने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने इस शो में उनकी जगह ले ली और शो का हिस्सा बनी गयी थीं। मंगलवार को कपिल शर्मा ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन करते वक्त की भी एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में उन्हें गुरूद्वारे में माथा टेकत और आशीर्वाद मांगते हुए देखा गया था।
 

Share

Leave a Reply