नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डिवाइडर से वाहन टकराने पर परिवार के छह सदस्यों की मौत

डिवाइडर से वाहन टकराने पर परिवार के छह सदस्यों की मौत
Share

चेन्नई। तमिलनाडु के दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले में गुरुवार को पडीरी में टिंडीवनम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग में एक यात्री वाहन के डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से उसमें सवार एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब सवा छह बजे हुई। पीडि़त तिरुनेलवेली जिले में तिसयानविलई से चेन्नई को ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना घटी। यात्री वाहन को चालक राजी चला रहा था, जब वह पडीरी पहुंचे तो चालक ने वाहन से अचानक नियंत्रण खो दिया। वाहन डिवाइडर से टकरा कर पलट गया जिसमें एक तीन साल के बच्चे सहित परिवार के छह सदस्यों की मौके पर मौत हो गयी।
 
मृतकों की पहचान मुरुगेश (40), मुरुगाराज (38), सोरी मुरुगन (35), मलार (30), राजी और मुथु मनीषा (तीन) के रूप में की गयी है। दो भाई-बहन मुथु मनीषा (आठ) और मुथु हरीश (छह) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें मुनदियाम्बक्कम विललुप्पुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Share

Leave a Reply