BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कुछ लोग पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे: नरेंद्र मोदी

 कुछ लोग पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे: नरेंद्र मोदी
Share

केवडिया। पुलवामा आंतकी हमले को लेकर पाकिस्तान के मंत्री कबूलनामे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले के समय विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए। गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,`पिछले दिनों पड़ोसी देश की संसद में पुलवामा हमले के सच को स्वीकारा गया। आज यहां जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था, तो मन में एक और तस्वीर थी। ये तस्वीर थी पुलवामा हमले की। देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे।

पीएम मोदी ने आगे कहा, देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए। देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी।

बता दें कि पीएम मोदी, लौह पुरुष सरदार वल्ल`भ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर उन्हेंि `स्टै च्यू ऑफ यूनिटी` पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात के केवडिया आए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई और एकता दिवस परेड का निरीक्षण भी किया। 

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने माना है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी है। फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले का श्रेय इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई को दिया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला इमरान खान के लिए एक उपलब्धि है। 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

Share

Leave a Reply