BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना काल में राज्यों को मिलेगी राहत : राज्यों को राहत देने केंद्र ने जारी की एसडीआरएफ की पहली किश्त

 कोरोना काल में राज्यों को मिलेगी राहत : राज्यों को राहत देने केंद्र ने जारी की एसडीआरएफ की पहली किश्त
Share

नई दिल्ली।  देश में कोरोना संकट के बीच भारत सरकार ने राज्यों को राहत देने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने 8873.6 करोड़ रुपये सभी राज्यों के लिए जारी किए हैं। 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि साल 2021-22 के लिए एसडीआरएफ से राज्यों को मदद देने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि जारी की गई राशि का 50 फीसदी यानी 4436.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल राज्य कोविड-19 की रोकथाम के लिए कर सकते हैं। 

इसके अलावा मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि गृह मंत्रालय की सिफारिश पर राज्यों को 8873.6 करोड़ रुपये की पहली किस्त सौंपी गई है। बता दें कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष की पहली किस्त वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जून महीने के में जारी की जाती हैं। 
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एसडीआरएफ के लिए ये पैसे सामान्य प्रक्रिया में ढील देते हुए जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये राशि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को दी गई राशि के इस्तेमाल के प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना ही जारी की गई है। 

बता दें कि एसडीआरआफ की राशि का इस्तेमाल राज्यों की ओर से कोरोना संबंधित विभिन्न उपायों के लिए किया जा सकता है। इसमें वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, अस्पताल, एयर प्यूरिफायर में ऑक्सीजन उत्पादन और भंडारण संयंत्रों की लागत को पूरा करना, एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करना, कोविड केयर सेंटर शामिल हैं।
 

Share

Leave a Reply