BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
Share

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लडख़ड़ाई अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूती देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री के द्वारा अर्थव्यवस्था के लिए राहत पैकेज के ऐलान का असर शेयर बाजार पर साफतौर पर देखा जा रहा है। आज यानि बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज शेयर बाजार राहत की उम्मीद के साथ खुले हैं। सुबह बाजार खुलते ही कारोबार में तेजी नजर आने लगी है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,470.75 प्वाइंट की जोरदार तेजी के साथ 32,841.87 के स्तर पर खुला है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 387.65 प्वाइंट की तेजी के साथ 9,584.20 के भाव पर खुला है।

कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। यह आर्थिक पैकेज भारत को 'आत्म निर्भर' बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पीएम ने कहा कि आरबीआई के फैसले को मिलाकर यह पैकेज लगभग 20 लाख करोड़ का है, जो कि डीजीपी का 10प्रतिशत है| इस आर्थिक पैकेज के बारे में वित्तमंत्री विस्तार से जानकारी देंगी।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक, मारूति सुजूकी, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, लार्सन, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एसबआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, आईटीसी, आयशर मोटर्स और हिंडाल्को में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नेस्ले, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टीसीएस, विप्रो, अडानी पोर्ट्स और सन फार्मा में मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply