मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण, गुस्साए लोगों ने लगाया सकड़ पर जाम
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के सादोपुर गांव में सुबह-सुबह वैन सवार बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया. छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी. छात्रा के अपहरण के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने मामले पर रोष जताते हुए सकड़ पर उतकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे एनएच 91 पूरी तरह जाम हो गया.
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया. पीडि़त परिवार का कहना है कि उनके बच्चे सुबह पांच बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जब वह रेलविहार अच्छेजा के पास लगभग 6 बजे पहुंचे तो अच्छेजा गांव की तरफ से एक सफेद रंग की वैन ने बच्चों को रोका और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे. बच्चों ने जब शोर मचाया तो वैन सवार बदमाशों ने पहले उनकी छोटी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन, छोटी बेटी बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और वह बड़ी बेटी को वैन में डालकर फरार हो गए.
बेटी के अपहरण की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वारदात से गुस्साए परिजनों ने दादरी-जीटी रोड पर जाम लगा दिया. सैकड़ों लोग जीटी रोड पर बैठे हुए हैं. घटना को देखते हुए डीसीपी मौके पर पहुंचे और यहां पुलिस बल को तैनात किया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. परिजनों ने जल्द से जल्द बेटी को बरामद करने और बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.
सादुल्लापुर रेलवे फाटक से अपने बहन-भाइयों के साथ दौड़ लगाकर लौटने के दौरान बीए अंतिम वर्ष की छात्रा का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया. बदमाशों ने पहले छोटी बहन को अगवा करने की कोशिश की. बड़ी बहन ने छोटी को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया लेकिन, बदमाश पीडि़ता को अगवा कर फरार हो गए.







.jpeg)












