सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी: 15 जुलाई से पहले जारी होंगे सीबीएसई और आईसीएसई के परिणाम
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर नया हलफनामा पेश कर दिया है। हलफनामे में उन सारी बातों को स्पष्ट करने की कोशिश की गई है, जिन पर वीरवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ऐतराज जताया था। नए हलफनामे में साफ किया गया है कि सीबीएसई और आईसीएसई दोनों के नतीजे 15 जुलाई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।
सीबीएसई ने बताया कि ये नतीजे तीन पेपर के मूल्यांकन के आधार पर ही जारी होंगे और इसी आधार पर स्टूडेंट्स दाखिला ले सकते हैं। 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स बाद में एग्जाम दे सकते हैं। अगर वे ऐसा विकल्प चुनते हैं तो परीक्षा में हासिल किए गए नंबर ही फाइनल होंगे और असेसमेंट के नंबर नहीं जुड़ेंगे। सीबीएसई के हलफनामे को मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड को नोटिफिकेशन जारी करने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ इस बात पर मुहर भी लग गई कि 1 से 15 जुलाई को होने वाली सीबीएसई की परीक्षाएं अब रद्द कर दी गईं हैं।







.jpeg)












