सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: इस बार जगन्नाथ पुरी में नहीं निकलेगी रथयात्रा, पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ पुरी रथयात्रा इस साल के लिए रोक लगा दी है। यह यात्रा 23 जून से निकाली जानी थी। इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी थी।
सर्वोच्च अदालत का कहना है कि ऐसे समय में लाखों लोगों की भीड़ को एक स्थान पर नहीं जुटने दिया जा सकता है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि रथ यात्रा से जुड़े किसी कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जाए। कोर्ट ने कहा कि अगर हम इस साल रथ यात्रा को रोक देते हैं तो भगवान जगन्नाथ हमें माफ कर देंगे। कोविड 19 महामारी के समय में भीड़ नहीं कर सकते। सार्वजनिक स्वास्थ्य और नागरिकों की सुरक्षा के हित में, इस वर्ष रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती है।







.jpeg)












