सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ मौत का खुलासा: जानिए रिपोर्ट में क्या आया सामने
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लग रहे तरह-तरह कयासों के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गयी है। अभिनेता की प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मौत की वजह फंदे से दम घुटना है। किसी प्रकार के जहर या मौत का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है। इधर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बांद्रा पुलिस स्टेशन में दिया गया है।
पढ़िए पूरी खबर-
बता दें कि रविवार दोपहर पुलिस ने सुशांत का शव मुंबई स्थित उनके घर के कमरे में बरामद किया था। सुशांत का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद सुशांत के शव को मुंबई के कूपर अस्पताल में भेजा गया था, जहां पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है। वहीं आज शुरूआती जांच में फांसी लागने से मौत की वजह सामने आ रही है। सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। वहीं पुलिस अब मौत की वजह भी तलाश रही है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।







.jpeg)












