तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के गोगी को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
मुंबई। सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभा लोकप्रिता हासिल करने वाले एक्टर समय शाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है उल्टा चश्मा का पात्र गोगी को असमाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके साथ गाली-गलौज किया गया है। एक्टर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।
तारक मेहता के गोगी जान से मारने की धमकी-
समय शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस घटना के बारे में विस्तार से बताया है। उनके मुताबिक 27 अक्टूबर को कुछ लोगों ने उन्हें उनके मुंबई वाले घर में आकर डराया-धमकाया है। इस बारे में उन्होंने लिखा है- ये आदमी दो दिन पहले मेरी बिल्डिंग में आया था, गाली गलौज करने लगा, मुझे नहीं पता क्यों। उसने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी। बोला कि मुझे मार देगा।
मैं ये जानकारी इसलिए शेयर कर रहा हूं जिससे मेरे परिवार और फैन्स को सबकुछ पहले से पता रहे। मालूम हो कि समय ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक शख्स नजर आ रहा है। ये फुटेज एक्टर के बिल्डिग के सीसीटीवी फुटेज का बताया जा रहा है।







.jpeg)












