BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेंडुलकर की विनम्रता उन्हें सबसे अलग करती है: वकार यूनिस

तेंडुलकर की विनम्रता उन्हें सबसे अलग करती है: वकार यूनिस
Share

नई दिल्ली। सचिन तेंडुलकर ने 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई रेकॉर्ड बनाए होंगे लेकिन एक चीज जो उन्हें सबसे अलग बनाती है वह उनकी विनम्रता है। यह कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का।

यूनिस ने कहा, तेंडुलकर सिर्फ एक महान खिलाड़ी ही नहीं हैं बल्कि एक महान इनसान भी हैं। मेरे कहने का मतलब है कि आप उनके टेस्ट और वनडे रेकॉर्ड एक ओर रखें, एक इंसान के तौर पर भी वह शानदार हैं। उनकी विनम्रता के कारण ही सभी उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं। 

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कोच ने यह भी कहा कि सचिन ने अपने करियर को बखूबी संभाला। उन्होंने कहा, वह काफी विनम्र इनसान हैं और हर किसी ने मैदान पर उन्हें खेलते और कामयाबियां हासिल करते हुए देखा है। कुल मिलाकर जिस तरह से उन्होंने अपने करियर को संभाला उसके लिए आप उन्हें पूरे अंक देंगे। 
 
यह संयोग की बात है कि सचिन और वकार दोनों ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 1989 में कराची में खेले गए टेस्ट मैच से की थी। और तो और वकार ने तेंडुलकर को मैच की पहली पारी में बोल्ड किया था। और इसी के साथ दोनों खिलाडिय़ों में प्रतिस्पर्धा की शुरुआत हुई। 

दोनों के बीच मुकाबले को लेकर वकार ने कहा कि 2003 वर्ल्ड कप में सचिन की 98 रनों की पारी शानदार थी। 274 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच छह विकेट से जीता था। सचिन ने शुरुआत में ही वसीम अकरम, शोएब अख्तर और खुद वकार की गेंदबाजीं पर जमकर स्ट्रोक खेले थे।

Share

Leave a Reply