छापामार कार्रवाई से भड़के प्रत्याशी ने की तहसीलदार से हाथापाई, जाने इससे जुडी पूरी खबर...
बलौदाबाजार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान हाथा-पाई की खबर सामने आरही है बता दे की छापामार कार्रवाई से भड़के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के प्रत्याशी तहसीलदार के साथ ही भिड़ गया।
पढ़ें : एकतरफा प्यार के चलते प्रेमिका ने फेका प्रेमी पर एसिड, जानिए प्रेमिका ने कैसे दिया इस घटना को अंजाम
विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दरअसल गांव में मतदान के दौरान प्रत्याशी के द्वारा साड़ी बांटने की शिकायत पर कसडोल तहसीलदार ने कार्रवाई की। वहीं छापामार कार्रवाई का प्रत्याशी नवीन मिश्रा ने विरोध किया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि नवीन मिश्रा हाथापाई में उतर आया। भारी हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। वहीं इस घटना से अभी गांव का माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल वोटिंग जारी है।







.jpeg)












