BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नए साल में 70 दिन ही गूंजेगी शादी की शहनाई फरवरी में नहीं है मुहूर्त, मई में सबसे ज्यादा 20 दिन

 नए साल में 70 दिन ही गूंजेगी शादी की शहनाई फरवरी में नहीं है मुहूर्त, मई में सबसे ज्यादा 20 दिन
Share

भोपाल। साल 2021 में मात्र 70 दिन ही शहनाईयां बजेंगी। जो कि इस साल की अपेक्षा कम रहेगी। साल 2020 में करीब 120 दिन शादी के मुहूर्त थे। नए साल में सबसे अधिक मई माह में 20 दिन शहनाईयां गूंजेंगी। फरवरी माह में जहां एक भी दिन मुहूर्त नहीं है। वहीं दिसम्बर माह में सबसे कम सात दिन ही शादियां के लिए मुहूर्त रहेंगे। मां चामुंडा दरबार के पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि 175 वर्षों बाद महासंयोग बना रहा है, जिसमें 12 दिसंबर 2020 से शादियां बंद होकर-रामनमवी 21 अप्रैल 2021 में ही शादियों क लिए मुहूर्त शुरू होंगे। नए साल में 16 फरवरी बसंत पंचमी पर शादी बंद रहेगी। हालांकि अक्षय तृतीया पर शादी का अबूझ मुहूर्त 14 मई को है। ज्योतिषाचाार्य विनोद रावत ने बताया कि विवाह की सभी तिथियां शुभ नहीं होती। विवाह के लिए शुभ मूहूर्त वर का सूर्य व चंद्र बल तथा वधु का गुरु व चन्द्र बल को मिलाकर तिथि निकाली जाती है। 2020 में मार्च से जुलाई तक कोरोना वायरस लॉकडाउन में पांच माह शादियां धूमधाम से न होने के चलते बनी थी। 15 दिसम्बर से 14 जनवरी 2021 तक खरमास में शादियां बंद रहेगी। 12 दिसंबर 2020 से 20 अप्रैल 2021 तक शुक्र अस्त के कारण चार माह शादियां बंद रहेंगी। 16 फरवरी बसंत पचंती शादी अबूझ मुहूर्त में शादियां पूर्णत: बंद रहेंगी। 11 मार्च महाशिवरात्रि को भी नहीं होगी शादियां। अप्रैल में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 कुल 20 दिन अक्षय तृतीया शादी का अबूझ मुहूर्त 14 मई को शादियां होंगी। मई माह में सर्वाधिक शादियों का मुहूर्त है। जून तीन, चार, पांच, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 कुल 16 दिन जुलाई एक, दो, छ:, सात, 12, 13, 14, 15 और 16 कुल नौ दिन कर्क के सूर्य के कारण अबूझ मुहूर्त भडली नवमी को शादी नहीं होगी। देवशायनी एकादशी 20 जुलाई से देवउठनी एकादशी 15 नवंबर तक पूर्णत: शादी चातुर्मास में बंद रहेगी। नवंबर 19, 20, 21, 26, 27, 28, 29 और 30 कुल आठ दिन तो वहीं दिसम्बर माह में एक, दो, पांच, सात, 11,12, 13 कुल सात दिन शादियों का मुहूर्त रहेगा।

Share

Leave a Reply