लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

केन्द्र के तानाशाही सरकार ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया - वंदना राजपूत

केन्द्र के तानाशाही सरकार ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया - वंदना राजपूत
Share

रायपुर। राज्यसभा संसद मे महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की घटना को प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक घटना बताते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महिला विरोधी चरित्र का ये जीताजागता सबूत है जिसे देश की 139 करोड़ की जनता ने देखा है। आज देश की राजधानी दिल्ली में नारी शक्ति का अपमान हुआ। महिला सांसदों के साथ ऐसा अपमान संसद में हो सकता है तो सामान्य महिलाओं के साथ कितना अत्याचार होता होगा। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को संसद में मार्शल द्वारा धक्का दिया गया जिससे वह नीचे गिर गई हाथ व पैर में मोच आ गई है। भाजपा का यही असली चेहरा है महिलाओं का अपमान करना। इस घटना को इतिहास कभी भूल नहीं पायेगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। लोकतंत्र में जनता को प्रभु की मूरत माना जाता है और संसद को लोकतंत्र का मंदिर लेकिन जब लोकतंत्र के मंदिर में पुजारी की जगह पांखडी बैठ जाएं और जनता जनार्दन के ऊपर जुल्म करें। यदि जनता के हित की बात करो तो देशद्रोही का नाम दिया जाता है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही चल रही है। सरकार नए-नए तरीकों से तानाशाही रूख ऐसी योजनाओं को जनता पर थोप रही है जिससे लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। रमन राज में भी महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बहुत सारे अनाचार एवं अत्याचार हुए है। 


Share

Leave a Reply