BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिरफिरे आशिक ने काटी अपनी प्रेमिका के पैर की एड़ियां, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सिरफिरे आशिक ने काटी अपनी प्रेमिका के पैर की एड़ियां, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Share

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के पैर की एड़ियां काट दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। परिजनों ने पुलिस पर घटना के 36 घंटे बाद भी मामला न दर्ज करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आईजी ने हस्तक्षेप किया।


मामला सावेर थाना क्षेत्र का है। जहां सिरफिर आशिक ने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से उसके पैर की एड़ी को काट दी. साथ ही उसके दोनों पैर में कई गहरे जख्म भी दिया। लड़की का इलाज  एमवाय अस्पताल में जारी है। परिजनों का आरोप है कि घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि मामला इंदौर आईजी हरीनारायण चारि मिश्र के संज्ञान में आने पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

परिजनों ने बताया कि घायल लड़की और आरोपी युवक में पिछले 2 साल से दोस्ती थी। उसके बाद दोनों के बीच विवाद ही गया. लड़की आरोपी से दूरी बनाना चाह रही थी। जिसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी दोस्त के साथ लड़की के घर पहुंचा और कहासुनी के बाद धारदार हथियार से लड़की के पैर पर कई बार वार कर उसके पैर की एड़ी और उंगली काट दी। परिजनों को मामले की जानकारी लगने पर तुरंत थाने पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी।

लड़की के भाई ने बताया कि आरोपी राजा उर्फ इलियास ने 15 दिन पहले भी घर पर आकर जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उसके बाद घटना वाले दिन भी सुबह को जोर जबरदस्ती करने ही आया था। लड़की ने उसका विरोध किया और उस पर हमला कर दिया।
 

Share

Leave a Reply