अपने तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या कर कुंए में कूदी माँ, जाने कहा की है यह घटना
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर कुंए में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला जिसका नाम साइन सुबैदा (27 वर्षीय) बताया जा रहा है अपने पति जमशेद आलम और तीन बच्चों के साथ रहती थी। बच्चों की उम्र क्रमश 2, 4 एवं 6 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी फिर खुद भी खुदकुशी करने के इरादे से कुंए में कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला को बचा लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।







.jpeg)












