BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

परिणाम आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ साबित होगा : भाजपा नेता रायपुर शहर जिला संवाद सह प्रमुख जितेश कनपान

परिणाम आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ साबित होगा : भाजपा नेता रायपुर शहर जिला संवाद सह प्रमुख जितेश कनपान
Share

रायपुर,  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी किए गए परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता रायपुर शहर जिला संवाद सह प्रमुख जितेश कनपान ने इसे छात्रों के साथ अन्याय बताया।
लगभग 95% विद्यार्थी 90% से अधिक अंको से उत्तीर्ण हुए हैं जो संभव नहीं हो सकता । इस प्रकार के परिणाम आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ साबित होगा।
जिन विद्यार्थियों का कभी 50% अंक भी ना आया हो उनको 90 से 95% अंक प्रदान किए जाने से वे अगली कक्षा में उस तरह का प्रदर्शन नही दोहरा सकते एवं उनके परिणामों में 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है और इस प्रकार से परिणाम जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है ।।
जितेश कनपान ने कहा कि छात्र जरूर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुश है और उनके परिजन भी खुश है लेकिन आने वाले वर्षो में उनको पता चल जायेगा की कांग्रेस सरकार ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ छल किया है ।।
यदि छात्रों के 90 से 95% आए हुए अंक वास्तविक अंक है तो उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मैरिड आने पर दिए जाने वाले सम्मान एवं स्कॉलरशिप भी प्रदान किया जाना चाहिए, क्या सरकार उन सभी लाखों छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान कर सकती है जिनका 90% से अधिक अंक आया है ।।
सरकार के लिए यह संभव नहीं कि वह हर एक छात्र को मैरिड के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान करें ठीक उसी प्रकार आने वाले समय पर इन छात्रों को जिन्हें 90 से 95% अंक मिला है भविष्य में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रदेश कांग्रेस सरकार होगा ।।
 


Share

Leave a Reply