BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घुटनो पर बैठकर छात्रा ने छात्र को किया प्रपोज़, वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों को किया निष्कासित

  घुटनो पर बैठकर छात्रा ने छात्र को किया प्रपोज़, वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों को किया निष्कासित
Share

लाहौर/नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवती छात्र को प्रपोज करते नजर आ रही है और फिर गले भी लगाते नजर आ रही है। यह मामला पाकिस्तान के एक शीर्ष विश्वविद्यालय का है। जहां वीडियो वायरल होने पर विश्वविद्यालय ने दोनों विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया। दरअसल, विश्वविद्यालय की ही एक छात्रा ने सभी के सामने घुटने पर बैठकर छात्र को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद छात्र ने छात्रा को गले लगा लिया। बस! फिर क्या था, मौके पर मौजूद अन्य विद्यार्थियों ने इस प्रेम प्रस्ताव का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका अंजाम अब इन प्रेमी जोड़े को भुगतना पड़ा।

बता दें घटना के बाद लाहौर विश्वविद्यालय की विशेष अनुशासन समिति ने शुक्रवार को बैठक कर दोनों विद्यार्थियों को तलब किया था, लेकिन दोनों ही अनुपस्थित रहे। इसके बाद समिति ने छात्र और छात्रा दोनों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर यूनिवर्सिटी या उसके किसी भी परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी। इस मामले पर लाहौर विश्वविद्यालय का कहना है कि दोनों विद्यार्थियों ने गलत व्यवहार किया है और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया है। 

वायरल वीडियो में छात्रा एक घुटने के बल जमीन पर बैठी और हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिए हुए लड़के को प्रेम प्रस्ताव देती हुई दिखी। इसके बाद छात्र गुलदस्ता लेता है और लड़की को गले लगा लेता है। वहीं, आसपास मौजूद अन्य विद्यार्थी दोनों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र भी जारी किया, जिसमें लिखा है कि अनुशासन समिति ने पाया कि दोनों विद्यार्थियों ने नियमों को तोड़ा है। समिति ने उन्हें शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। दोनों ने गलत व्यवहार कर नियमों का उल्लंघन किया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों को विश्वविद्यालय द्वारा निष्कासित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने मोहब्बतें फिल्म से अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘लाहौर विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक।’ दरअसल इस फिल्म में अमिताभ गुरुकुल के प्रधानाध्यापक हैं और इस किरदार में वह प्रेम के खिलाफ हैं। वहीं, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने विश्वविद्यालय की कार्रवाई को बकवास कहा।

Share

Leave a Reply