नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज जाने कितनी रह गई, अब यह कुल संक्रमित मामलों का महज 1.58 प्रतिशत

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज जाने कितनी रह गई, अब यह कुल संक्रमित मामलों का महज 1.58 प्रतिशत
Share

नईदिल्ली। भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज 1.7 लाख (1,69,824) से कम रह गई है। देश में सक्रिय मामले अब कुल संक्रमित मामलों का 1.6 प्रतिशत (महज 1.58 प्रतिशत) से कम रह गए हैं। 9 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में साप्‍ताहिक संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। केरल में 12.20 प्रतिशत पर साप्‍ताहिक संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई। उसके बाद छत्तीसगढ़ 7.30 प्रतिशत साप्‍ताहिक संक्रमण दर के साथ दूसरे स्‍थान पर है। 27 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कम है। कुल रिकवरी में लगातार हो रही वृद्धि के साथ भारत की रिकवरी दर लगभग 97 प्रतिशत (96.98 प्रतिशत) तक पहुंच गई है। भारत में रिकवरी दर वैश्विक स्‍तर पर सबसे अधिक है। अब तक 1.04 करोड़ (1,04,09,160) से अधिक लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 14,808 मरीज ठीक हुए और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई। भारत ने अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को भी काफी आगे बढ़ाया है। पिछले 2 दिनों से 5.7 लाख से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है।कोविड-19 के खिलाफ देशव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत 30 जनवरी, 2021 को सुबह 8:00 बजे तक 35 लाख (35,00,027) से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान 5,71,974 लोगों को 10,809 सत्रों में टीका लगाया गया। अब तक 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।


Share

Leave a Reply