बकरी चराने गए ग्रामीण पर भालूओं ने किया हमला, ग्रामीण हुआ बुरी तरह जख्मी, जाने कहा की है यह घटना.
कोरबा। वनमंडल कोरबा में बकरी चराने गए एक ग्रामीण पर भालुओं ने हमला कर दियाए जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भालुओं के हमले की यह घटना कोरबा रेंज अंतर्गत ग्राम भुलसीडीह में गुरुवार को घटित हुई। बताया गया कि यहां के निवासी रामलाल पिता स्वण् शोभाराम कंवर उम्र 58 वर्ष सुबह 11 बजे के लगभग बेवरा जंगल के कक्ष क्रमांक 3954 में बकरी चराने गया थाए तभी उसका सामना एक मादा भालू व उसके शावकों से हो गया। भालुओं ने व्यक्ति को देखते ही हमला कर उसके हाथ व पैर नोंच डाले। भालुओं के हमले में घायल रामलाल को 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां उपचार जारी है। वन विभाग को सूचना मिलने पर उसके अधिकारी जिला पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए 500 रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करा दी है।







.jpeg)












