नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गरीबों के लिए जितना काम पिछले 6 साल में हुआ, उतना कभी नहीं हुआ: मोदी

 गरीबों के लिए जितना काम पिछले 6 साल में हुआ, उतना कभी नहीं हुआ: मोदी
Share

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में पिछले 6 साल में गरीबों के लिए जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के रेहड़ी-पटरी वालों के साथ 'स्वनिधि संवाद में कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक देशवासी का जीवन आसान हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में गरीबों की बात तो बहुत हुई है, लेकिन गरीबों के लिए जितना काम पिछले 6 साल में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। हर वह क्षेत्र, हर वह सेक्टर जहां गरीब, पीडि़त, शोषित और वंचित अभाव में था, सरकार की योजनाएं उसका संबल बनकर आईं। कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोडऩे के लिए केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत की है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का मकसद है कि रेहड़ी पटरी वाले लोग नई शुरुआत कर सकें, अपना काम फिर शुरू कर सकें, इसके लिए उन्हें आसानी से पूंजी मिल सके तथा उन्हें अधिक ब्याज देकर पूंजी न लानी पड़े। उन्होंने कहा, 'इस योजना में तकनीक के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की गई है कि रेहड़ी पटरी वाले साथियों को कागज जमा कराने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। आप कॉमन सर्विस सेंटर, नगर पालिका कार्यालय या बैंक में जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि 'स्वनिधि योजना से जुडऩे वाले रेहड़ी पटरी वाले लोग का जीवन आसान बन सके और उन्हें मूलभूत सुविधायें मिल सकें। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि देश का गरीब कागजों के डर से पहले बैंक में जाता तक नहीं था , लेकिन अब जनधन योजना के माध्यम से 40 करोड़ से अधिक लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए हैं तो उन्हें आसानी से ऋण, आवास योजना का लाभ और आर्थिक मदद मिल रही है।

Share

Leave a Reply