BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तांत्रिक विद्या से प्रेमिका को वश में करने के चक्कर में बड़े व्यापारी ने गवाए 43 लाख रुपए, बाबा ने ऐसे लगाई लाखों की चपत

 तांत्रिक विद्या से प्रेमिका को वश में करने के चक्कर में बड़े व्यापारी ने गवाए 43 लाख रुपए, बाबा ने ऐसे लगाई लाखों की चपत
Share

अक्सर कहा जाता है कि तांत्रिकों के चक्कर में पड़ने पर लोग भारी मुसीबत में फंस जाते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में भी ऐसा ही हुआ है। यहां के एक बड़े व्यापारी को तांत्रिक ने 43 लाख का चूना लगाया है।

अहमदाबाद में इलेक्ट्रॉनिक गुड्स की दुकान चलाने वाले अजय पटेल की प्रेमिका ने उनसे बातचीत करना बंद कर दिया था। मकार्बा इलाके में अपना दुकान चलाने वाले अजय पटेल इस बात से काफी चिंतित थे और वो अपनी गर्लफ्रेंड को किसी भी कीमत पर पाना चाहते थे। इसी हसरत को पूरा करने के लिए अजय पटेल एक तांत्रिक से मिले।

अनिल जोशी नाम के इस तांत्रिक से उनका परिचय एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए था। इस तांत्रिक ने अजय पटेल से वादा किया था कि वो तंत्र-मंत्र के जरिए उनकी प्रेमिका को वापस उनकी जिंदगी में ला देगा। इसके बाद तांत्रिक ने अलग-अलग तंत्र विद्या के नाम पर पैसै लिए। अजय पटेल के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले मई 2020 में 11,400 रुपए दिए। इसके बाद से अब तक तांत्रिक को अलग-अलग मौकों पर कुल 43 लाख रुपए दिए।

तांत्रिक को पैसे देने के बाद अजय पटेल की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद अजय पटेल ने सरखेज थाने में जाकर शिकायत करने का फैसला किया। मीडिया से बातचीत में अजय पटेल ने कहा कि ‘मैंने सरखेज पुलिस स्टेशन में सभी सबूतों के साथ शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें 400 से ज्यादा ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। मैंने पैसे ट्रांसफर किये जाने का सारा सबूत भी दिया है।’ बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी में तांत्रिक की पत्नी गुरु धर्माजी भी शामिल है।

हालांकि, अजय पटेल का यह भी आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज करवाने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उनकी मदद नहीं की थी। आरोप यह भी है कि सारे सबूत देने के बाद भी पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। बताया जा रहा है कि सरखेज पुलिस ने पहले मामले की छानबीन की और फिर इस केस को घटलोदिया पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के वकील कुलदीप जडेजा ने कहा कि ‘हम इस मामले में पुलिस कमिश्नर के पास इंसाफ के लिए जाएंगे।

Share

Leave a Reply