नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज सोने और चांदी के भाव

 सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज सोने और चांदी के भाव
Share

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर भी आज सोना टूट गया जबकि चाँदी मजबूत हुई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 41 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत लुढ़ककर 46,514 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, सोना मिनी 46,439 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

चाँदी 246 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत चमककर 67,478 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी भी 186 रुपये मजबूत हुई और 68,618 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर आज 4.5 डॉलर टूटकर 1,756.85 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.30 डॉलर फिसलकर 1,757.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 25.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Share

Leave a Reply