नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शहर में 48 घंटे के भीतर तूफान आने की आशंका, निसर्ग मचा सकता है तांडव

शहर में 48 घंटे के भीतर तूफान आने की आशंका, निसर्ग मचा सकता है तांडव
Share

मुंबई। मुंबई और उसके आस-पास के कुछ इलाकों में सोमवार सुबह हवा के तेज झोंकों के साथ-साथ हल्की बारिश हुई| अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया है| 3 जून तक कम दबाव का ये क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है| इस चक्रवाती तूफान को निसर्ग का नाम दिया गया है|

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट के बीच टकराएगा. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है| मुंबई और थाने के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है| इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है |इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है|

मुंबई शहर, उसके उपनगरीय इलाकों और पड़ोस के ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से वहां के लोगों को गर्म और चिपचिपे मौसम से कुछ राहत मिली है| रविवार को पुणे समेत राज्य के कुछ हिस्सों में तूफान और तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई थी|

महाराष्ट्र के मु्ख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने की रविवार को अपील की है| राज्य सरकार ने किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए कोंकण तट के पास सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं| ठाकरे ने पिछले हफ्ते सरकार, आईएमडी, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों के साथ मॉनसून की तैयारी को लेकर बैठक की थी|

Share

Leave a Reply