शादी मुबारक फेम आकांक्षा सरीन की इन बोल्ड तस्वीरों ने ढाया कहर
आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी। जर्नलिज्म का कोर्स करने के बाद आकांक्षा मुंबई आ गईं। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की।आकांक्षा का बचपन से ही ऐक्ट्रेस बनने का सपना था और ऐक्टिंग के जुनून के चलते ही वह मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने लाल इश्क टीवी शो के जरिए ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह क्राइम पेट्रोल व कुछ और टीवी सीरियलों में भी दिखीं।आकांक्षा को शोबिज इंडस्ट्री में आए सिर्फ 2 ही साल हुए हैं और इन दो सालों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है।
इन दिनों वह पॉप्युलर टीवी शो शादी मुबारक में नजर आ रही हैं।आकांक्षा सरीन के इंस्टाग्राम पर अभी सिर्फ 41.8द्म फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें फैन्स के बीच खूब चर्चित रहती हैं।आकांक्षा को डांस करने का बहुत शौक है। उनके इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो हैं जो उन्होंने सेट पर शूट के बीच बनाए हैं।







.jpeg)












