BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू से मिले ये महान क्रिकेट खिलाडी

 ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू से मिले ये महान क्रिकेट खिलाडी
Share

मुंबई। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू से मुलाकात की। सचिन और चानू ने ट्वीटर पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की। चानू ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा,  आज सुबह सचिन तेंदुलकर सर से मिल कर अच्छा लगा। उनके ज्ञान और प्रेरणा के शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे। 

वहीं सचिन ने ट्वीट में लिखा,  आज सुबह मीराबाई चानू से मिलकर बहुत खुशी हुई। मणिपुर से टोक्यो तक की आपकी प्रेरक यात्रा के बारे में आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा। आगामी वर्षों में आपके पास जाने के लिए जगह है, कड़ी मेहनत करते रहो। 

उल्लेखनीय है कि चानू पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में कुल 202 किग्रा भार उठा कर रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला बनीं थी। वह भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी के बाद दो दशकों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। इससे पहले मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

Share

Leave a Reply