BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अंडमान के उपराज्यपाल के इस पहल से द्वीप में प्रदूषण पर अंकुश लगेगा : जानिए क्या है खास खबर

अंडमान के उपराज्यपाल के इस पहल से द्वीप में प्रदूषण पर अंकुश लगेगा :  जानिए क्या है खास खबर
Share

 

नई दिल्ली | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी. के. जोशी  ने आज इलेक्ट्रिक बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 40 इलेक्ट्रिक बसों की इस परियोजना को एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन लिमिटेड)जोकि भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के एक उपक्रम एनटीपीसी लिमिटेड की 100% सहायक कंपनी है, द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इस द्वीपीय केन्द्र शासित प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत से टेल पाइप उत्सर्जन में कटौती करने के साथ-साथ आरामदायक सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने में मदद मिलेगी। उपरोक्त परियोजना के अलावाएनवीवीएन स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बेंगलुरु में 90 इलेक्ट्रिक बसों से संबंधित उपयुक्त समाधान प्रदान करने के लिए एक सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है। ये बसें नम्मा मेट्रो नेटवर्क को आखिरी मील तक संपर्क प्रदान करेंगी।

एनवीवीएन विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए शून्य उत्सर्जन गतिशीलता से जुड़े समाधानों की एक संपूर्ण श्रृंखला को विकसित करके उसे उपयोग के लिए उपलब्ध करा रहा है। लोगों को तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनवीवीएन देशभर के कई शहरों में चार्जिंग से संबंधित बुनियादी ढांचे का विकास भी कर रहा है।


Share

Leave a Reply