नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बीच सड़क पर रोमांस करने को बेताब हुए हज़ारों मच्छर, सूरज की रोशनी को भी मच्छरों के बवंडर ने किया फीका

 बीच सड़क पर रोमांस करने को बेताब हुए हज़ारों मच्छर, सूरज की रोशनी को भी मच्छरों के बवंडर ने किया फीका
Share

Russia के Kamchatka में लोगों को एक अलग ही नज़ाारा देखने को मिला. यहां देखते ही देखते मच्छरों का बवंडर (Tornado Of Mosquitoes) आसमान पर मंडराने लगा. सूरज की रोशनी को भी मच्छरों के इस बवंडर (Tornado Of Mosquitoes) ने थोड़ी देर के लिए फीका कर दिया और आस-पास के लोग भौचक्के (People got afraid of mosquitoes) होकर इस नज़ारे को देख रहे थे.

खून चूसने वाले इस प्राणी की इतनी बड़ी जमात (Tornado Of Mosquitoes) जब लोगों ने आसमान को लगभग ढके हुए देखी तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया. Kamchatka के पूर्वी तट के पास ऐसा नज़ारा देखने को मिला. मच्छरों की संख्या लाखों-करोड़ों में थी और वे बेहद तेज़ी से आगे बढ़ रहे थे. इस रास्ते से गुजर रहे लोग इन्हें देखकर बेहद घबरा गए.

'किसी बवंडर की तरह आ रहे थे मच्छर'
वेबसाइट Mirror के मुताबिक जिसने भी इन्हें देखा, वो हैरान-परेशान नज़र आया. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि ये पहले किसी खंभे की तरह की आकृति बनाकर आगे बढ़ रहे थे लेकिन बाद से इनके और भी झुंड इकट्ठा हुए और ये बवंडर की तरह दिखने लगे. उस वक्त रास्ते से जा रहे एलेक्सी नाम के शख्स ने बताया कि कुछ मीटर तक वे इनके बीच ही गाड़ी चला रहे थे, लेकिन रास्ता देखना बेहद मुश्किल था. उन्होंने अपनी खिड़की खोलने की भी हिम्मत नहीं की. वो जहां तक देख पा रहे थे, सिर्फ मच्छर ही मच्छर थे.

रोमांस के मूड में थे मच्छर, डर गए इंसान
विशेषज्ञों ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि ये कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि मच्छर ऐसा तब करते हैं जब वे मेटिंग करने वाले होते हैं. Entomologist Lyudmila Lobkova ने बताया कि जिस बवंडर को लोगों ने देखा, वो दरअसल नर मच्छर हैं, जो कुछ मादा मच्छरों के आस-पास मंडरा रहे होते हैं और मेटिंग का इंतज़ार कर रहे होते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि जो मच्छर रोमांस के मूड में होते हैं, वे इंसानों पर हमला नहीं करते. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि मच्छरों को वे पहले भी इस तरह देख चुके हैं, लेकिन इस साल ये बेहद भयानक था.

Share

Leave a Reply