BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाव डूबने से तीन मछुआरे लापता, तलाश जारी

नाव डूबने से तीन मछुआरे लापता, तलाश जारी
Share

रामेश्वरम। तमिलनाडु में रामेश्वरम तट से दूर समुद्र में मछली पकडऩे वाली एक मोटरचालित नौका के डूब जाने से उसमें सवार तीन मछुआरे लापता हो गये हैं जबकि एक को बचा लिया गया है।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि रामेश्वरम, पंबन, थांगतचिमादम और इस जिले में मछुआरों की कुछ अन्य बस्तियों से लगभग 4,000 मछुआरों ने 83 दिनों के अंतराल के बाद शनिवार को 622 मछली पकडऩे वाली नौकाएं समुद्र में उतारी।

सभी मछुआरे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार दोपहर तक तट पर लौट आए लेकिन चार मछुआरे नहीं लौटे। मछुआरों के संघ की शिकायत के बाद तट रक्षक बल और तमिलनाडु समुद्री पुलिस के तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए तट रक्षक के एक विमान और उचीपुली के एक नौसेना स्टेशन आईएनएस परुन्दु से एक हेलिकॉप्टर को मछुआरों की तलाश में लगाया गया है।

इस बीच, पुडुकोट्टाई जिले के कोट्टाईपट्टिनम के मछुआरों के एक समूह ने लापता मछुआरे में से एक शेषु (60) को आज सुबह बचा लिया। बचाए गए मछुआरे को पुडुकोट्टाई लाया गया और इलाज के लिए मनामेलकुडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन अन्य लापता मछुआरों की पहचान मलारवन्नन (47), रेगिन बास्कर (43) और आनंद (19) के रूप में की गयी है। तेज हवाओं और समुद्र की खराब स्थिति के कारण मछुआरों की तलाश में मुश्किलें आ रही हैं और उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। लापता मछुआरों की तलाश में स्थानीय मछुआरों की टीम भी समुद्र में उतर गयी है।

Share

Leave a Reply