BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा बेचीं गई चोरी की दर्जनों बाइक, जाने पूरी खबर

  तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा बेचीं गई चोरी की दर्जनों बाइक, जाने पूरी खबर
Share

दूनी। पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है बता दे की अजमेर सदर पुलिस व घाड़ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात संयुक्त कार्रवाई कर क्षेत्र के जूनिया व जयपुर से गिरोह के तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनसे तीन बाइक बरामद की। इसके बाद तीनों आरोपी को अजमेर सदर थाना पुलिस अपने साथ ले गई। पकड़े गए आरोपी ने जिले में एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक बेचना स्वीकार किया है।
 
 
हो सकती है खुलासा-
वहीं इनसे जिले में हुई कई बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। घाड़ थानाप्रभारी नाहरसिंह मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जूनिया थाना घाड़ निवासी कन्हैयालाल पुत्र रामलाल गुर्जर, लोकेश पुत्र लालाराम मीणा है। उन्होंने बताया कि अजमेर सदर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण ने घाड़ थाना व सरोली चौकी पुलिसकर्मियों के साथ जूनिया गांव में दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर गत दिनों अजमेर सदर पुलिस थाना क्षेत्र की बस स्टेण्ड पुलिस चौकी से चुराई सरकारी बाइक सहित तीन बाइक भी बरामद की गई है। वहीं सोमवार बाइक चोरी के एक आरोपी जहाजपुरिया थाना बसोली जिला बूंदी निवासी धर्मराज पुत्र जगदीश राव को अजमेर सदर पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया था। धर्मराज से पूछताछ के बाद दोपहर में घाड़ थाना क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सरकारी बाइक हुई चोरी-
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार शातिर चोरों ने दिसम्बर 2019 में अजमेर सदर थाना क्षेत्र के बस स्टेण्ड स्थित पुलिस चौकी के बाहर खड़ी सरकारी बाइक चुरा ले गए। अपनी खुद की बाइक चोरी होने के बाद हरकत में आई सदर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो चोरों की पहचान हुई और बाद में घाड़ थाना पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्रवाई कर चोरों को धर दबोचा।

आरोपियों द्वारा बेचीं गई दर्जनों बाइक-
घाड़ पुलिस ने बताया कि अजमेर व घाड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तीनों शातिर बाइक चोरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइकें जिला सहित क्षेत्र में ओने-पोने दामों में बेचना बताया।
 

Share

Leave a Reply