केन्द्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस का ऑनलाइन विरोध दर्ज कराएंगे कांग्रेसी, सोनिया-राहुल समेत 50 लाख कार्यकर्ता रखेंगे अपनी बात
रायपुर। देश में कोरोना संक्रमण के विकराल समस्या के चलते आज कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ ऑनलाइन रहकर विरोध-प्रदर्शनन करने वाले हैं। इसके तहत सोशल मीडिया पर कांग्रेसजन लाइव रहकर अपनी-अपनी बात रखेंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने डीपी को बदल देंगे और स्पीक अप इंडिया अभियान की शुरूआत करेंगे। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में इसी का डीपी रखेंगे और लाइव आकर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधिगण केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और देश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। ज्ञात हो कि केंद्र की मोदी सरकार 2. का एक साल पूरा होने के मौके पर 30 मई को बीजेपी 1000 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस से लेकर कई ई-रैलियां करेगी। वहीं, कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की वर्चुअल रणनीति बनाई है। प्रवासी श्रमिकों, किसान और छोटे दुकानदारों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी आज ऑनलाइन आंदोलन करेगी। लॉकडाउन की मार झेल रहे मजदूरों, किसानों, असंगठित कर्मचारियों और छोटे दुकानदारों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने जा रही है जो भी लोग इनकम टैक्स की परिधि के बाहर हैं उन सभी परिवारों के खाते में केंद्र सरकार की ओर से दस हजार रुपए की तत्काल मदद पहुंचाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज 11 से 2 बजे के बीच बड़े पैमाने पर ऑनलाइन अभियान चलाएगी| कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चि_ी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिया कि इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य है। पार्टी ने फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एकसाथ 50 लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन जुटाने का लक्ष्य रखा है| ऑनलाइन अभियान के जरिए कांग्रेस किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के मुद्दे को उठाकर उन्हें साधने की कवायद में है कांग्रेस अपनी मांग को लेकर बड़े पैमाने पर ट्रेंड सेट करने की कोशिश कर रही है इसीलिए कांग्रेस ने अपनी चि_ी में कहा है कि हम मुश्किल में फंसे लोगों के मुद्दे उठाएंगे और केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि लोगों की मदद करने के लिए भी कांग्रेस द्वारा की गई मांगों पर विचार करे साथ ही सरकार से मांग करेंगे कि इनकम टैक्स के बाहर के परिवारों के खाते में दस हजार रुपए तत्काल जमा किए जाएं।







.jpeg)












