BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 29 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 29 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज दिनांक 29 जनवरी का राशिफल
 
मेष
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। चोट व रोग से बचें।
 
वृष
मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
 
मिथुन
आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से तनाव होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आय बनी रहेगी। जल्दी में कोई निर्णय न लें। विवेक का प्रयोग करें। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार में मंदी रह सकती है। धीरज रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विशेषकर स्त्रियां सावधान रहें। झंझटों से दूर रहें।
 
कर्क
व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में बाधा होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। धनार्जन होगा।
 
सिंह
किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। घर-बाहर अशांति रहेगी। तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पुरानी व्याधि पर अधिक व्यय संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कन्या
भूले-बिसरे संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। सुखमय जीवन रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी। काम में मन लगेगा।
 
तुला
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। रहेगी। शत्रुता में कमी होगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। अवसर का लाभ लें। लाभ बढ़ेगा।
 
वृश्चिक
व्यावसायिक यात्रा अपेक्षाकृत सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
धनु
भाइयों से विवाद हो सकता है, सावधान रहें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अनावश्यक क्रोध से बात बिगड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है।
 
मकर
पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि का कारण रहेगा। व्यस्तता रहेगी। थकान रह सकती है। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें।
 
कुंभ
नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
मीन
रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। समय अनुकूल है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। विवाद से दूर रहें। राजकीय बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
 


 

 


Share

Leave a Reply