BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज सिर्फ सोना ही नहीं चांदी भी चमकी, 1200 रुपये से भी अधिक हुई महंगी

 आज सिर्फ सोना ही नहीं चांदी भी चमकी, 1200 रुपये से भी अधिक हुई महंगी
Share

नई दिल्ली। आज सिर्फ सोने की ही चमक नहीं लौटी है, बल्कि चांदी की चमक भी एक बार फिर लौट आई है और उसमें तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को एमसीक्स पर चांदी 69,155 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो आज मंगलवार को 290 रुपये की बढ़त के साथ 69,445 रुपये प्रति किलो पर खुली। इतना ही नहीं, शुरुआती कारोबार में ही चांदी की कीमतों में करीब 1200 रुपये तक की बढ़त देखी गई। चांदी के भाव में बढ़त कम ज्यादा भले ही हो रही है, लेकिन तेजी का स्तर काफी ऊपर है, जिससे चांदी लगातार हरे निशान में एक शानदार बढ़त बनाए हुए है।

शुरुआती कारोबार में चांदी ने 70,499 का उच्चतम स्तर और 69,445 का न्यूनतम स्तर छुआ। यानी ये दिखाता है कि खुलने के बाद चांदी की कीमत एक बार भी खुलने के स्तर से कम नहीं हुई। कल भी चांदी की कीमतों में करीब 1300 रुपये की शानदार बढ़ोत्तरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 26.81 डॉलर प्रति औंस रही।

रूस द्वारा कोरोना टीका बनाने का दावा करने के बाद सोने और चांदी के दाम में बीते सप्ताह भारी गिरावट आई। लेकिन, आर्थिक सुस्ती, अमेरिका-चीन के बीच तकरार और डॉलर में कमजोरी से सोने और चांदी की तेजी को आगे भी सपोर्ट मिलने के आसार हैं। कमोडिटी विशेषज्ञों की माने तो सोने और चांदी के प्रति निवेशकों को आकर्षण अभी कायम है क्योंकि कोरोना का कहर अभी टला नहीं है और शेयर बजार में अनिश्चितता बनी हुई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि महंगी धातुओं के प्रति निवेशकों का आकर्षण कम नहीं हुआ है।

Share

Leave a Reply