नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दर्दनाक हादसा: कंटेनर से टकराई कार, पांच लोगो की हुई जिंदा जलकर मौत

 दर्दनाक हादसा: कंटेनर से टकराई कार, पांच लोगो की हुई जिंदा जलकर मौत
Share

आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार 160 किमी की गति पर आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुच कर आग बुझाई। तब तक कार सवारों के कंकाल बचे हैं। कार लखनऊ नंबर की है। डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। कार में जले लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसा तड़के साढ़े चार बजे घटा। पुलिस  के मुताबिक नागालैंड के नंबर का एक कंटेनर गलत दिशा से आ रहा था तभी उसकी सामने आ रही कार से भीषण भिड़ंत हो गयी। कार का ईधन टैंक फट गया और उसमे आग लग गयी। लखनऊ नंबर की कार स्विफ्ट डिजायर यूपी 32 केडब्ल्यू 6788 में सवार होकर सभी लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक किमी 160 पर खंदौली थाना क्षेत्र में कंटेनर चालक ने अचानक मोड़ दिया। कार तेज रफ्तार में थी। वह अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई। कार सवारों में चीख पुकार मच गई।

कार सेंट्रल लाक हो जाने के कारण लाक नहीं खुल सका। पास में ही यमुना एक्सप्रेस का बूथ है। इसमें एक कर्मचारी निगरानी को रहता है। उसने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक कंटेनर छोड़कर चालक भाग चुका था। कार में थोड़ी देर में भी आग की लपटें उठने लगीं। इसमें फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल सके। फायर ब्रिगेड ने जब तक पहुंचकर कार की आग बुझाई इसमें सवार पांच लोग कंकाल बन गए। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष प्रतीत हो रहे हैं। कार के नंबर से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share

Leave a Reply