लॉकडाउन के बिच दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 6 किसानों की मौके पर मौत, 1 गंभीर
नई दिल्ली। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच यूपी के इटावा में बुधवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने पिकअप से जा रहे 7 किसानों को कुचल दिया। 6 किसानों की मौके पर मौत हो गई जबकि 1 किसान को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में कल रात एक टेंपो(छोटा हाथी) को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।इस घटना में टेंपो में सवार6किसानों की मौत हो गई और1घायल हो गया। SPआर.सिंह ने बताया, "किसान कटहल बेचने के लिए बाज़ार जा रहे थे। घायल व्यक्ति को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।" #UP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस के मुताबिक इटावा जिले में किसान नवीन मंडी में सब्जी बेचने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के नेशनल हाइवे-2 पर अनियंत्रित ट्रक और पिकअप की टक्कर से 6 सब्जी बेचने वालों को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







.jpeg)












