BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्राई ने एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के तेज स्पीड का वादा करने वाले तरजीही प्लान पर रोक लगाई

ट्राई ने एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के तेज स्पीड का वादा करने वाले तरजीही प्लान पर रोक लगाई
Share

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से उन खास दूरसंचार प्लानों को रोकने के लिए कहा है, जिसके तहत कुछ तरजीही उपयोगकर्ताओं को तेज स्पीड देने का वादा किया था। दरअसल सवाल उठ रहे थे कि क्या अन्य ग्राहकों की सेवाओं में गिरावट की कीमत पर तरजीही नेटवर्क तैयार किया गया है। एक सूत्र ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दोनों परिचालकों से अंतरिम अवधि के लिए इन विशेष प्लान को वापस लेने के लिए कहा है। ट्राई ने इस बारे में दोनों परिचालकों- एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को लिखा है और उनसे उनके प्लान के बारे में सवाल किए हैं, जिसमें कुछ तरजीही उपयोगकर्ताओं को तेज गति देने का वादा किया है। नियामक ने पूछा है कि क्या उन विशिष्ट प्लानों में अधिक भुगतान वाले ग्राहकों को तरजीह, अन्य ग्राहकों के लिए सेवा में गिरावट की कीमत पर आई है। ट्राई ने परिचालकों से पूछा है कि वे दूसरे सामान्य ग्राहकों के हितों की रक्षा कैसे कर रहे हैं। इस बारे में संपर्क करने पर एयरटेल के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हम अपने सभी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क और सेवा मुहैया कराने के लिए उत्साह से भरे हैं।'' एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए सेवा और जवाबदेही को बढ़ाना चाहती है। ट्राई ने एयरटेल को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछने पर कहा, ''वोडाफोन रेडएक्स प्लान हमारे मूल्यवान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए असीमित डेटा, कॉल, प्रीमियम सामग्री, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक सहित कई फायदे मुहैया कराता है।'' उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ और उच्च गति की 4जी डेटा सेवाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share

Leave a Reply