BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में थाना प्रभारी का हुआ स्थानांतरण: एक को किया गया निलंबित तो कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच

जिले में थाना प्रभारी का हुआ स्थानांतरण: एक को किया गया निलंबित तो कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच
Share

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुंटेश्वर को निलंबित करते हुए लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के मुताबिक खल्लारी में पदस्थ थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे को कोतवाली थाने का प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में रक्षित केन्द्र से नंद कुमार स्वर्णकार को पिथौरा, तुमगांव प्रभारी प्रदीप मिंज को कोमाखान, कोमाखान प्रभारी शरद ताम्रकार को तुमगांव, पिथौरा प्रभारी कमला पुसाम को तेंदूकोना और तेंदूकोना प्रभारी शिवदयाल बघेल को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। यातायात प्रभारी दींपा केंवट को खल्लारी और रक्षित केन्द्र में पदस्थ दीपेश जायसवाल को यातायात का प्रभार सौंपा गया है। सिंघोड़ा थाना प्रभारी फिलमोन टोप्पो को रक्षित केंद्र और बलौदा चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू को सिंघोड़ा थाने का प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजय को सरायपाली से बलौदा और अनिल पालेश्वर को पिथौरा से सरायपाली थाने में पदस्थ किया गया है। इधर, कोतवाली में पदस्थ राकेश खुंटेश्वर को मालखाने में जब्त शराब में कमी पाए जाने के मामले निलंबित कर लाईन अटैच किया गया है। इस संबंध में एएसपी मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि मालखाने में जब्त शराब कम पाए जाने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की गई है।

Share

Leave a Reply