BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बच्चों की शरारत से परेशान पड़ोसी ने 2 बच्चों को चौथी मंजिल से फेंका, एक की मौत

बच्चों की शरारत से परेशान पड़ोसी ने 2 बच्चों को चौथी मंजिल से फेंका, एक की मौत
Share

कोलकाता। कोलकाता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने पड़ोसी के बच्चों को चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। उसने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वह बच्चों की शरारत से परेशान था। बच्चे उसके घर के दरवाजे के बाहर शोर करते थे और वह इस शोर से परेशान होता था। गुस्से में आकर उसने दोनों को नीचे फेंक दिया। एक 2 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।
 
बता दें कि घटना बुर्राबाजार इलाके की है। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय शिव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर मर्डर और अटेंप्ट टू मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोलकाता के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) मुरलीधर शर्मा ने कहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। कमिश्नर ने बताया है कि आरोपी बच्चों के शोर मचाने की वजह से चिढ़ गया था। कुछ दिनों पहले भी इसी मामले में वो बच्चों पर बरस पड़ा था लेकिन फिर बच्चों के मां-बाप ने मामले को शांत कराया था। लेकिन रविवार को फिर से बच्चे खेलने लगे। शिवकुमार को गुस्सा आ गया और फिर उसने ऐसी हरकत कर दी।

वहीं इस घटना के पीछे एक और एंगल भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि आरोपी का दोनों बच्चों के पिता से एक पखवाड़े पहले विवाद हुआ था।मामला सिर्फ बच्चों से जुड़ा हुआ नहीं था। ये भी पता चला है कि शिव कुमार गुप्ता एक झगड़ालू किस्म का आदमी है और उसका पड़ोसियों के साथ अक्सर विवाद होता रहता है। हालांकि कमिश्नर शर्मा ने कहा कि हम तहकीकात कर रहे हैं, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply