टीवी सीरियल अभिनेत्री और उसकी मां को हुई जेल, मारपीट का मामला दर्ज
दमोह। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी मध्य प्रदेश की रहने वाली एक्ट्रेस चाहत पांडेय और उसकी मां भावना पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि चाहत ने अपनी मां और भाइयों के साथ मिलकर मामा के घर में घुसकर मारपीट करने के अलावा सामान की तोड़फोड़ करने के मामले में जेल भेजा गया है।

आपको बता दे की एमपी पुलिस ने एक्ट्रेस और उसकी मां को बुधवार शाम दमोह से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें जिला कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने एक सप्ताह पहले ही अपने भाई के घर में जाकर गाली-गलौज और धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मां-बेटी घटना के बाद से फरार चल रही थी। चाहत पांडेय कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। वह राधा कृष्ण, तेनालीराम, सावधान इंडिया और नागिन में अभिनय कर चुकी है।







.jpeg)












