नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के जखीरा के साथ दो गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

 बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के जखीरा के साथ दो गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
Share

कोरबा। कोरोना वायरस का संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉक डॉन किया गया है जिसकी वजह से प्रदेश सरकार ने शराब दुकानों को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। ऐसे में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले कुछ तस्कर सक्रिय हो गए हैं और नशे का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेकसिंह मीणा के निर्देश पर ऐसे लोगों पर पुलिस विशेष निगाह बनाई हुई है। 

इस कड़ी में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले लोग क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम इस गिरोह को दबोचने जाल बिछाया और ग्राहक बनकर जा पहुंचे जहां पुलिस की टीम ने गोपालपुर दरी निवासी नरेंद्र व कोमल राठौर नामक युवक को नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से इस कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेकसिंह मीणा के निर्देश पर जिला पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और बिना मास्क के व बेवजह घूमने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

Share

Leave a Reply