रायपुर में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 24 पाव देशी शराब जब्त
रायपुर। 24 पाव देशी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चूना भट्टी अंडरब्रिज के ऊपर 12 पाव देशी अवैध शराब के साथ सुरेश गोस्वामी 40 वर्ष पिता मूर्ति गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। इसी तरह उरला क्षेत्र में महाराजा ढाबा के पास सोनडोंगरी से तेजप्रताप दास 25 वर्ष पिता स्व.प्यारेदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 12 पाव देशी शराब जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई किया गया है।







.jpeg)












