घर आने की आस में निकले छत्तीसगढ़ की दो महिलाओं की सड़क हादसें में मौत, जाने पूरी खबर
बिलासपुर। कोरोना की महामारी के चलते पुरे देश भर में लॉकडाउन कर दिया गया है जिसके साथ कई गतिविधियों में भी रोक लगा दी गई है। जिसके बाद लॉकडाउन-4 में सरकार द्वारा थोड़ी बहुत राहत दी गई है। जो मजदूर या जो लोग दूसरे राज्य में फंसे हुए है उन्हें लाने का कार्य भी जारी है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की महाराष्ट्र के यवतमाल में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ की दो महिलाओं की मौत हो गई। मंगलवार सुबह महिलाएं परिजन के साथ बस से छत्तीसगढ़ लौट रही थीं। महिलाएं राज्य के बिल्हा विधानसभा के पथरिया गांव की रहने वाली थीं। प्रदेश के 4 अन्य घायलों का इलाज यवतमाल के ही एक अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में अब प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार की नाकामी को जिम्मेवार माना है।
पढ़िए पूरी खबर-
खबर मिल रही है की हादसे में मारी गईं महिलाओं के नाम सुनीता शिवा साहू और शीलता संतोष यादव हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने बताया कि सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था ना होने की वजह से छत्तीसगढ़ के श्रमिक पैदल ही निकले थे। पुलिस ने इन्हें बस में बिठाया जो हादसे का शिकार हुई। घायल संतोष यादव से मैंने बात की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हमने मांग की है कि घायलों को सही उपचार मिले, इन्हें वापस लाने का बंदोबस्त हो और परिवार को मुआवजा दिया जाए।







.jpeg)












