जमीन पर कब्जा करने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट....
रायपुर। शहर के गंगानगर खमतराई क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने के विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ें : रायपुर नगर निगम के महापौर आज शाम 5 बजे लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, लग सकती है एमआईसी गठन पर मुहर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगानगर में 19 जनवरी को रात 8 बजे जमीन पर कब्जा करने की बात पर साहू और धु्रव परिवार के लोग आपसे में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे से गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने साहू परिवार के भूपेन्द्र एवं उमेश के खिलाफ तथा ध्रूव परिवार के राजा, पिंटु एवं पोषण के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।







.jpeg)












