BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेलवे ट्रैक पर ‘हीरो’ बनकर बाइक दौड़ा रहे थे दो युवक, पीछे से पहुंच गई ट्रेन और फिर

 रेलवे ट्रैक पर ‘हीरो’ बनकर बाइक दौड़ा रहे थे दो युवक, पीछे से पहुंच गई ट्रेन और फिर
Share

बक्सरः युवाओं को अक्सर बाइक के साथ स्टंट (Bike Stunt) करने में मजा आता है. कभी मोहल्ले में तो कभी हाईवे पर स्टंट करते दिख जाएंगे. बक्सर में बीते सोमवार को एक ऐसा ही दृष्य सामने आया. दो युवकों को इतनी जल्दी थी कि गुमटी बंद होने की वजह से वो सड़क को छोड़कर रेलवे ट्रैक पर ही बाइक लेकर दौड़ गए. इस दौरान पीछे से एक ट्रेन आ गई. दोनों युवकों जब इसकी खबर हुई तो उनके होश उड़ गए. हालांकि शुक्र की बात है कि दोनों युवकों को कुछ हुआ नहीं, लेकिन उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.

यह पूरी घटना बक्सर के चौसा का है. रेलवे ट्रैक पर ही दो युवक बाइक चला रहे थे. पीछे से ट्रेन आती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों की आवाज सुनकर बाइक छोड़ दोनों युवक कूद गए. तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन से ट्रैक पर पड़ी बाइक के परखच्चे उड़ गए. दूर-दूर तक जाकर रेलवे ट्रैक के आसपास पार्ट-पूर्जा बिखर गया.

सड़क निर्माण के कारण बंद थी गुमटी
दरअसल, चौसा गुमटी के 78ए गेट के ट्रैक के बीच वाहनों के आराम से गुजरने के लिए पिछले दो दिनों से सड़क निर्माण का कार्य जारी है. वहां सड़क निर्माण के दौरान वाहनों को आने-जाने से रोकने के लिए रेलवे गुमटी को बंद कर दी जाती है. ट्रैक पर काम के बीच रुक-रुककर सड़क पर वाहनों की ज्यादा संख्या हो जाने पर गेट खोलकर उन्हें पार कराया जाता है.

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे फाटक बंद होने से सड़क पर वाहनों के खड़ा होते ही बक्सर की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे. फाटक बंद होने के बाद भी किसी तरह गेट के समीप पहुंच गए. गेट बंद होता देख उसके बगल पतले रास्ते से किसी तरह अपनी बाइक को पार कराने के बाद दोनों युवकों ने ट्रैक पर ही स्टेशन की ओर अपनी बाइक दौड़ा दी. इतने में चौसा स्टेशन के बीच पहुंचते ही ग्रामीणों ने ट्रेन आने पर शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे जान बची. घटना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर कार्रवाई के लिए जुट गई है. नंबर से पता चला कि गाड़ी जिले के डुमरी निवासी किसी विजय कुमार प्रसाद की है. दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है.

Share

Leave a Reply