अनियंत्रित कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, ठीक से चलाने कहने पर किया मारपीट
रायपुर। तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए खड़ी मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया। ठीक से कार चलाने की बात कहने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ चौक टिकरापारा निवासी गुरुदत्त गुप्ता 36 वर्ष पिता गुम्ता प्रसाद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 22 नवंबर को सिद्धार्थ चौक के पास प्रार्थी की खड़ी मोटरसाइकिल सुजुकी एक्सेस को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया। कार ठीक से चलाने की बात कहकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज अपराध कायम कर लिया है।







.jpeg)












