BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आसियान-इंडिया हैकथॉन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आसियान-इंडिया हैकथॉन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
Share

नईदिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंकने आज आसियान-इंडिया हैकथॉनके उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि भारत और आसियान के संबंधों को और मज़बूत करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने आज आसियान-इंडिया हैकथॉनका शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि 2019 में सिंगापुर इंडिया हैकथॉन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान देशों के साथ हैकथॉन आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि यह हैकथॉन, भारत और आसियान देशों को "नीली अर्थव्यवस्था" और "शिक्षा" के दो व्यापक विषयों के तहत उनकी साझा चुनौतियों को हल करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा और इस प्रकार शिक्षा एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकीमें सहयोग के माध्यम से आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह हैकथॉन हमारी सभ्यता के छह मौलिक गुणों को प्रकट करता है: सम्मानसंवादसहयोगशांतिसमृद्धि और नवाचार। https://twitter.com/DrRPNishank/status/1356079582319788035 श्री पोखरियाल ने कहा कि भारत-आसियान संबंधों की नींव साझा मान्यताओंधर्म और संस्कृति में है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सबसे बड़े लोकतांत्रिक और जनसांख्यिकीय देश होने के नाते आसियान समुदाय का नेतृत्व करना,भारत की नैतिक जिम्मेदारी है। इस संदर्भ में उन्होंने उल्लेख किया कि भारत कोविडवैक्सीन प्रदान करके आसियान देशों को समर्थन दे रहा है। मजबूत शैक्षणिक और अनुसंधान संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि कई भारतीय विश्वविद्यालयों जैसे आईआईटी-दिल्ली और तेजपुर विश्वविद्यालय में आसियान देशों के छात्र पढ़ाई करते हैं। भारत सरकार ने विशेष रूप से आसियान नागरिकों के लिए 1000 आसियान पीएचडी फैलोशिप की भी शुरूआत की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे मेंकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनईपी 2020जिसे 34 वर्षों के बाद पेश किया गया है, न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए नए अवसर लाएगा। श्री पोखरियाल ने निष्कर्ष के तौर पर कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के अपने दर्शन का अनुसरण करते हुएभारत आसियान क्षेत्र और पूरे विश्व के प्रति    सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आसियान-इंडिया हैकथॉन

आसियान-इंडिया हैकथॉन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शिक्षा मंत्रालय की पहल है। आसियान-इंडिया हैकथॉन 1 -3 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है और पुरस्कार वितरण 4 फरवरी, 2021 को होगा। यह अनूठा हैकथॉन, सभी 10 आसियान देशों और भारत के लिए शिक्षा एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकीमें सहयोग सेआपसी आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

आसियान-इंडिया हैकथॉन पर सम्पूर्ण विवरण के लिए यहां क्लिक करें: :

https://india-asean.mic.gov.in/

  

 


Share

Leave a Reply