अज्ञात कार चालक की ठोकर से युवक की मौत, मामला दर्ज
रायपुर। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण शहर में आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पुलिस विभाग द्वारा राडार मशीन के जरिए स्पीड को नियंत्रित करने का कार्य नहीं करने के दुष्परिणाम स्वरूप दुर्घटनाएं होती रहती है। इसी क्रम में दीपक अल्दा आयु 30 वर्ष पिता लक्ष्मण अल्दा निवासी कुमार दुर्गा थाना सिंध मुनी जिला पश्चिम सिंह भूमि झारखंड को तेज रफ्तार वाहन चलाकर अज्ञात वाहन चालक द्वारा चंदनडीह बाइपास रोड पर टक्कर मारी गई जिसके चलते एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। आमानाका टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







.jpeg)












