BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आवेदकों को परीक्षा केन्द्र का संशोधित विकल्प देने का मौका दिया

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आवेदकों को परीक्षा केन्द्र का संशोधित विकल्प देने का मौका दिया
Share

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग- यू.पी.एस.सी. ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 के आवेदकों को परीक्षा केन्द्र का संशोधित विकल्प देने का मौका दिया है। भारतीय वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी यह अवसर दिया गया है। परीक्षा केन्द्र के संशोधित विकल्प दो चरणों में 12 से 19 जुलाई शाम छह बजे तक और 26 से 30 जुलाई शाम छह बजे तक दिये जा सकेंगे। अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र में बदलाव जरूरी होने पर आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर विकल्प देने को कहा गया है। यू.पी.एस.सी. ने बताया कि उम्मीदवारों के अनुरोध पर संबंधित परीक्षा केन्द्र की समायोजन क्षमता के अनुसार विचार किया जाएगा। आयोग ने बताया कि चार अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र उत्तराखंड के अलमोड़ा और श्रीनगर, महाराष्ट्र के नासिक और गुजरात के सूरत में संचालित करने का फैसला किया गया है।


Share

Leave a Reply